Siddhart Nagar News: बिना मान्यता संचालित विद्यालयों को बंद कराने की मांग
सिद्धार्थ, जुलाई 25 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई डुमरियागंज पदाधिकारियों ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला को पत्र देकर बिना मान्यता संचालित विद्यालयों को बंद कराने की मांग की है। ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीश चन्द्र व मंत्री अखिलेश चौधरी ने बीईओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि विकास क्षेत्र डुमरियागंज में कई गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। इससे एक ओर जहां परिषदीय विद्यालयों में छात्र नामांकन घट रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट में भी काफी परेशानी आ रही है। अवगत कराया कि दिसम्बर 2023 से हॉट-कुक्ड मील योजनान्तर्गत परिषदीय विद्यालयों से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कोई धनराशि या सामग्री भी प्रधानाध्यापकों को प्राप्त नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.