Siddhart Nagar News: बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
सिद्धार्थ, सितम्बर 5 -- Siddhart Nagar News: ककरहवा। ककरहवा क्षेत्र में रात में बार बार हो रही बिजली कटौती से सभी परेशान हो गए हैं।बिजली के आने जाने का कोई समय नहीं रह गया हैं। उपकेंद्र से जुड़े सरकारी दफ्तर,कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता प्रतिदिन रात में बार बार बिजली कटौती से त्रस्त हो गए हैं। क्षेत्र के उपभोक्ता पशुपति नाथ जायसवाल, दीप नारायन त्रिपाठी, मनोज जायसवाल, चुल्हई गुप्ता, जगदीश गुप्ता,विक्रम यादव, बुधेश जायसवाल, तिलक राम, मनोज कुमार, रामनेवास कहते हैं कि प्रतिदिन रात में दो-दो घंटे तक के लिए विद्युत आपूर्ति बंद कर दिया जाता हैं। विद्युत उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक विद्युत आपूर्ति जारी रखने की मांग की हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.