Siddhart Nagar News: बाल श्रम को लेकर चार प्रतिष्ठानों को नोटिस
सिद्धार्थ, जुलाई 24 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जनपद को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत गुरुवार को श्रम विभाग की जिला टास्क फोर्स ने शहर के कपड़े वाली गली, मुख्य बाजार, बुद्धनगर वार्ड, स्टेशन रोड, सोहांस मार्ग और रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान व्यापारियों को बाल श्रम न कराने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। साथ ही चार प्रतिष्ठानों से चार किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन कर संबंधित सेवायोजकों को नोटिस जारी करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर किसी भी बच्चे या किशोर से अवैध रूप से श्रम न कराएं। यह भी पढ़ें- बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत नौ बाल श्रमिक चिह्नित दुकानों पर बाल श्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.