सिद्धार्थ, सितम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। तराई में रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान की फसल को राहत मिली है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसल की वृद्धि और विकास में तेजी आने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: लगातार बारिश से धान पर संकट, जलभराव ने बढ़ाई किसानों की चिंताकिसानों के लिए सावधानियाँ हालांकि लगातार बारिश, खेतों में जलभराव, कम धूप और बढ़ी नमी से धान में रोग और कीटों के प्रकोप का खतरा भी बढ़ गया है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार ने किसानों को खेतों की नियमित निगरानी और जरूरत के अनुसार समय से प्रबंधन करने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- Roorki News: गन्ने की फसल को रोगों ने घेरा, किसानों की बढ़ी चिंताआवश्यक खाद प्रबंधन उन्होंने बताया कि सामान्य बारिश धान के लिए लाभकारी है, लेकिन जि...