सिद्धार्थ, सितम्बर 15 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। क्षेत्र में धान की फसल को सिंचाई की सख्त जरूरत थी। पानी की कमी से फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच चुकी थी। सोमवार को हुई बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित हुई। अधिकांश किसान प्राइवेट साधन से सिंचाई कर रहे थे। खाद-बीज की खरीदारी से पहले ही किसान आर्थिक रूप से टूट चुके थे। वहीं बारिश न होने से उनकी चिंता और बढ़ गई थी। सोमवार की बारिश ने किसानों को काफी राहत दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...