Siddhart Nagar News: बारिश शुरू होते ही खुली नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल
सिद्धार्थ, जुलाई 13 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत बिस्कोहर के मालवीय नगर वार्ड में जलनिकासी व्यवस्था बदहाल हो गई है। लंबे समय से नालियों की सफाई न होने से बारिश शुरू होते ही मुख्य सड़क पर जलभराव हो जा रहा है। सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। रोजमर्रा के कार्य, बच्चों का स्कूल जाना और बुजुर्गों का घर से निकलना सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। वार्ड के सलाहुद्दीन खान और मोती मिश्र का कहना है कि नालियां जाम होने से बारिश का पानी निकल नहीं पाता और पूरी सड़क नाले का रूप ले लेती है। गंदे पानी के बीच होकर लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण आए दिन राहगीरों के पैर फिसल रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। बरसात के दौरान पूरे वार्ड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.