सिद्धार्थ, सितम्बर 18 -- Siddhart Nagar News: मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। खुनियांव क्षेत्र के उड़वलिया गांव के उत्तर-पश्चिम स्थित बाबा दरिया शाह की मजार पर 31वें उर्स का दो दिवसीय आयोजन गुरुवार को धूमधाम से शुरू हुआ। उर्स के पहले दिन ही मजार पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद पहुंचे। लोगों ने मजार पर जियारत कर फातिहा पढ़ी और चादरपोशी कर मन्नतें मांगीं। पूरे दिन मजार परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।श्रद्धालुओं में बाबा दरिया शाह की मजार के प्रति गहरी आस्था देखने को मिली। जायरीनों का मानना है कि यहां सच्चे दिल से मांगी गई दुआ कबूल होती है। इसी आस्था के चलते उर्स में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उर्स के साथ मजार के आसपास दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले म...