सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिटी। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर एक टोला पिपरहवा निवासी एक युवक की सोमवार को बाथरूम में नहाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पिपरहवा गांव निवासी रामभोग का पुत्र राजेंद्र पाल (25) सोमवार सुबह घर के बाथरूम में नहाने के लिए गया था। परिवारीजनों के अनुसार पहले टुल्लू पंप ऑन किया। स्विच ऑन करने के बाद पानी की टोंटी खोली तो उसमें करंट उतर रहा था। करंट लगने से वह झुलसकर गिर पड़ा। काफी देर तक बाथरूम में से आहट नहीं मिलने पर परिजन को संदेह हुआ। परिजन बाथरूम पहुंचे तो राजेंद्र बेहोशी हालत में फर्श पर पड़ा मिला। आनन-फानन में राजेंद्र को अलीगढ़वा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां मृत घो...