सिद्धार्थ, नवम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कनपुरवा चौराहे पर गिट्टी प्लांट के पास रविवार को दो बाइक की टक्कर में किशोर समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी खेसरहा पहुंचाया। क्षेत्र के कनपुरवा चौराहे पर गिट्टी प्लांट के पास सुहई कनपुरवा निवासी सोनू(32)पुत्र जवाहिर अपने लड़के शिवांशु (12) के साथ बेलौहा से बाइक से आ रहे थे। बांसी थाना क्षेत्र के पिपरा पड़रुपुर निवासी नसीम(30) पुत्र लड्डू और कुतुबुल्लाह(26) पुत्र शहाबुद्दीन एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। दोनों बाइक की आमने सामने की टक्कर ही गई। इसमें सोनू, शिवांशु, नसीम को काफी चोट आई है जबकि कुतुबुल्लाह को मामूली चोट आई है।घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों क...