सिद्धार्थ, सितम्बर 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग का विवादों से पुराना नाता है। बसंतपुर (बांसी) में तैनात रहे ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) प्रदीप कुमार को गृह ब्लॉक में तैनाती करने को सीएमओ ने पखवाड़ा भीतर तीन बार आदेश को बदला है। इस आदेश के बाद शोहरतगढ़ के बीसीपीएम ने नई तैनाती स्थल बंसतपुर की दूरी व बच्चों की पढ़ाई का हवाला दिया तो बीसीपीएम नौगढ़ से म्युच्युल स्थानांतरण पर सहमति बन गई, बावजूद शोहरतगढ़ के एक जनप्रतिनिधि की कथितआपत्ति व हाट-टाक के बाद सीएमओ को आदेश निरस्त करना पड़ा है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के बसंतपुर (बांसी) सीएचसी पर तैनात रहे बीसीपीएम प्रदीप कुमार शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के चिल्हिया के मूल निवासी हैं। यह लगभग एक वर्ष से शोहरतगढ़ सीएचसी पर स्थानांतरण के लिए लगे थे। इस...