सिद्धार्थ, जुलाई 26 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। बदलते मौसम से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल और मेडिकल की दुकानों पर सर्दी,जुकाम, बुखार के ज्यादा मरीज दवा लेने पहुंच रहे हैं। कस्बा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. बृजेश चंद्रा ने बताया कि मौसम परिवर्तन से लोग सर्दी बुखार से पीड़ित हो रहे है। सावधानी बरत कर इससे बचाव किया जा सकता है। दिन में धूप और बदली हो रही हैं। इससे लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है। बचाव के लिए ठंड और गर्म से बच्चे, गुनगुना पानी पिएं, काली मिर्च, तुलसी पत्ता, सोठ, लवांग का काढ़ा पीएं। इससे आराम मिलेगा। ज्यादा परेशानी होने पर नजदीकी अस्पताल पर जाकर डॉक्टर की सलाह से इलाज करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...