सिद्धार्थ, जुलाई 6 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल बॉडर से सटे बढ़नी कस्बे में बिना डॉक्टरों, अनट्रेंड मेडिकल व्यक्तियों के सहारे कई हॉस्पिटल व क्लीनिक चल रहे हैं। यहां तक कि इसमें से कई ऐसे हैं जिसका रजिस्ट्रेशन तक नहीं है। कुछ का रजिस्ट्रेशन है तो डॉक्टर कहीं और बैठते हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों के नाम पर झोलाछाप से काम चलाया जा रहा है।बढ़नी कस्बे में एवं आसपास के क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे चल रहे अस्पतालों की भरमार है। कस्बे के लोगों ने ऐसे अस्पतालों की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पीएचसी बढ़नी के प्रभारी डॉ.अविनाश चौधरी ने कहा कि कस्बे में आसपास के क्षेत्रों के ऐसे हॉपिस्टलों के खिलाफ जांच के लिए जिले लेबल पर टीम गठित है। जहां भी मामला संज्ञान में आ रहा है ऐसे हॉपिस्टलों पर छापेमारी की...