सिद्धार्थ, अगस्त 12 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसी में संचालित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता एवं एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का जिला समन्वयक निपुण आशीष कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों व प्रतिभागी शिक्षकों की सहभागिता का जायजा लिया।जिला समन्वयक ने प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों से संवाद करते हुए कक्षा-कक्ष में गतिविधि आधारित शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग व एफएलएन के निर्धारित लक्ष्यों को समय से हासिल करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान, तकनीक और नवाचारों को विद्यालय स्तर पर व्यवहारिक रूप से लागू करना आ...