सिद्धार्थ, जुलाई 30 -- Siddhart Nagar News: सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में पुराने एवं अनुत्पादक बागों के जीर्णोद्धार को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में उद्यान प्रसार कार्यकर्ताओं को बागों के पुनर्जीवन, रोग प्रबंधन और बेहतर फल उत्पादन की तकनीकों की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं को पुराने बागों के जीर्णोद्धार के समय फसलों को प्रभावित करने वाले कीट एवं व्याधियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर पुराने बागों की उत्पादकता को फिर से बढ़ाया जा सकता है।

बागों में पोषक तत्व प्रबंधन केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ.प्रवेश कुमार न...