Siddhart Nagar News: प्रशिक्षण की गुणवत्ता का लिया जायजा
सिद्धार्थ, अगस्त 14 -- Siddhart Nagar News: बांसी। ब्लॉक संसाधन केंद्र मिठवल में संचालित एफएलएन एवं एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का जिला समन्वयक निपुण आशीष कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षण गतिविधियों व प्रतिभागी शिक्षकों की सहभागिता का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा-कक्ष में गतिविधि आधारित शिक्षण, एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग व बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता के लक्ष्यों को समय से प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान, तकनीकों एवं नवाचारों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना जरूरी है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में गुणात्मक सुधार लाना है। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों का नियमित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.