सिद्धार्थ, अगस्त 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर में तीन- तीन समितियों का गठन होने के बाद खड़े हुए रार को लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। एलआईयू की रिपोर्ट में विवाद की स्थिति कायम है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन के अधिकारियों का भविष्य में मंदिर की गतिविधियों में दखल बढ़ने की चर्चाएं भी तेजी हो गई है। एलआईयू ने मंदिर पर निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा तीनों समितियों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। यह लोग जरा भी विवाद की स्थिति पैदा किए तो तत्काल एक्शन शुरू हो जाएगा। दरअसल, शोहरतगढ़ कस्बे का श्रीराम जानकी मंदिर सेवा समिति लगभग एक वर्ष से विवादों में है। हाल यह है कि वर्तमान समय में मंदिर की सेवा के लिए तीन-तीन समितियां कार्य कर रही है। इसे लेकर समितियों के बीच रार छिड़ा है। एक- द...