सिद्धार्थ, जुलाई 15 -- Siddhart Nagar News: बर्डपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं लोक भारती के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत बर्डपुर ब्लॉक सभागार में पौधरोपण, सहजन भंडारा व पर्यावरण संरक्षण विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। लोक भारती के प्रभारी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक जितेंद्र वीर वर्मा ने कहा कि पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। संघ के विभाग कार्यवाह हरिश्चंद्र, गायत्री परिवार के अशोक त्रिपाठी, अरुण प्रजापति, प्रभारी बीडीओ मनीष त्रिपाठी, एडीओ अब्दुल गफ्फार, सभासद नितेश पांडेय, कौशल अग्रहरि, सूरज प्रताप सिंह, सुनील रावत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- द...