Siddhart Nagar News: पोर्टल पर चौंकाने वाली चूक, जन्म 1984 तो सेवानिवृत्ति 1947!
सिद्धार्थ, जुलाई 30 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर भरी जा रही सूचनाओं में हैरान करने वाली खामियां सामने आ रही हैं। सबसे अधिक त्रुटियां बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के आवेदन पत्रों में देखने को मिल रही हैं। जन्मतिथि और सेवानिवृत्ति तिथि जैसे महत्वपूर्ण कॉलम में ऐसी प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं, जिन्हें देखकर विभागीय अधिकारी भी आश्चर्यचकित हैं।
त्रुटियों की जांच जांच के दौरान कई ऐसे आवेदन मिले, जिनमें जन्मतिथि एक अक्टूबर 1984 दर्ज है जबकि सेवानिवृत्ति की तिथि 31 मार्च 1947 अंकित कर दी गई है। इसी प्रकार एक अन्य आवेदन में जन्मतिथि 20 अप्रैल 1987 और सेवानिवृत्ति तिथि एक अक्टूबर 1947 दर्ज है। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.