सिद्धार्थ, अक्टूबर 7 -- Siddhart Nagar News: लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। लोटन क्षेत्र के धरनिहवा गांव के करुआवाल खुर्द टोला में मां काली के स्थान तक जाने वाली सड़क की हालत बदहाल हो गई है। सड़क का कुछ हिस्सा कट कर पोखरे में गिर जाने से मार्ग संकरा और खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों को इस रास्ते से आवागमन करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश होने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग चार सौ की आबादी है। लंबे समय से सड़क क्षतिग्रस्त है। लोगों को इसी रास्ते से आना जाना पड़ता है। सड़क का किनारा धीरे-धीरे कटता गया और अब मार्ग का लगभग आधा हिस्सा पोखरे में समा गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: बघुवाकोल शिव मंदिर के पास सड़क पर बना बड़ा रेन कट, हादसे का बढ़ा खतरा ऐसे में बाइक, साइकिल और पैदल आने-जाने वालों को भी संभल...