Siddhart Nagar News: पेड़ से पत्ता तोड़ रहे व्यक्ति की गिरकर मौत, परिवार में मातम
सिद्धार्थ, अक्टूबर 30 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जोगिया कोतवाली के गोनहा गांव में जानवर के लिए पेड़ से पत्ता तोड़ने गए एक व्यक्ति की गिर कर मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को जोगिया कोतवाली के गोनहा गांव निवासी जल्लू (58) पुत्र आसरे जानवर के लिए पेड़ से पत्ता तोड़ने गए थे। पेड़ पर चढ़ कर पत्ता तोड़ रहे थे इस दौरान उनका पैर फिसला और संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ते ही वह नीचे गिर गए। आसपास मौजूद लोग दौड़ कर पहुंचे। परिवार के लोग भी घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंच गए। जल्लू को गंभीर रूप से से चोट आई थी। घायल को सीएचसी जोगिया ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.