सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पर विवादित टिप्पणी व उनसे जुड़ा एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में दो अलग-अलग लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मन्नीजोत निवासी शत्रुघ्न मिश्र की तहरीर पर सुरेन्द्र यादव के विरुद्ध पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पर विवादित टिप्पणी व भाजपा के भनवापुर मंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा की तहरीर पर आलम नाम के एक युवक पर पूर्व विधायक से जुड़ा एक फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। थानेदार श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: बेसिक शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में आप नेता पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...