सिद्धार्थ, अक्टूबर 8 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के गड़ाकुल स्थित सरकारी राशन की दुकान पर खाद्यान्न वितरण को लेकर राशन कार्ड धारकों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराया था। बुधवार को पंचायत भवन गड़ाकुल में पूर्ति निरीक्षक व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सतीश चंद्र द्वारा मामले से जुड़े बिंदुओं की पड़ताल व जांच की। वार्ड सभासद प्रतिनिधि राजकुमार मोदनवाल व नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल की उपस्थिति में पूर्ति निरीक्षक ने जांच की। पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...