सिद्धार्थ, जुलाई 21 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग का सीएमओ कार्यालय इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने छह बाबुओं को अलग-अलग पटल आवंटित कर तत्काल प्रभाव से आदेश को लागू कर दिया, बावजूद पीसीपीएनडीटी (अल्ट्रासाउंड) पटल पर एक कर्मचारी के हिसाब से बाबू न होने से दबाव बनाकर आदेश को निरस्त कराने की चर्चा तेजी से हो रही है। विभागीय लोगों का कहना है पटल आवंटित होने के सप्ताह भर बाद ही आदेश निरस्त होना सवाल खड़े कर दिया है। आखिर किसके दबाव में आदेश को निरस्त किया गया है, यह चर्चा तेजी से हो रही है।

आदेश की प्रक्रिया दरअसल, सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने नौ जुलाई को आदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार पाठक, कनिष्ठ सहायक शिवम चौबे, कनिष्ठ सहायक उपेंद्र गौंड़, कनिष्ठ सहा...