Siddhart Nagar News: पीडीए समाज को लोहे की कुल्हाड़ी में लकड़ी के बेंट के रूप में इस्तेमाल कर रही भाजपा: मिठाई लाल भारती
सिद्धार्थ, अगस्त 2 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। पीडीए समाज को भाजपा लोहे की कुल्हाड़ी में लकड़ी के बेंट के रूप में इस्तेमाल कर रही है। अगर लकड़ी के बेंट को हटा दिया जाए तो लोहे की कुल्हाड़ी दो कौड़ी के भाव में कबाड़ में मिलेगी। भाजपा से होशियार रहने की जरूरत है। ये बातें शहर के एक होटल में आयोजित पीडीए सम्मेलन में शामिल होने आए आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहीं।उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग दलित समाज के लोगों को जब वोट लेना होता है तो हिंदू बना देते हैं और जब आरक्षण रोजगार और सम्मान देने की बात होती है तो उन्हें दलित और पिछड़ा बना देते हैं। 1990 में मंडल आयोग की सिफारिश को लागू किया गया तब यही भाजपा के लोग सरकार को गिरा देते हैं। भाजपा हमें मंदिर के नाम पर हिंदू मानती है और आरक्षण के नाम पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.