सिद्धार्थ, अक्टूबर 14 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज/बयारा। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे के पास तेज रफ्तार वाहन के कहर ने चौरा बनगवां के तीन अलग-अलग घरों की खुशियां छीन ली। मृतकों के घर सूचना मिलने पर परिजनों की आंखों से आंसू की धारा बहने लगी। मां-बहन रो रो कर बेहोश हो जा रही थी। देखने वाला हर कोई सहमा हुआ रहा। पीएम के लिए निकले तीनों युवकों का शव देख चौराबनगवां के लोगों का दिल दहल उठा। तीन दोस्त एक साथ काल के गाल में समा गए। मंगलवार रात चौरा बनगवां निवासी मुकेश (18) पुत्र तीरथ अग्रहरि, विशाल (18)पुत्र रामचंदर प्रजापति, इंद्रजीत उर्फ लाला (20) पुत्र बसंत गौतम एक साथ गांव में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा के दर्शन को निकले थे। रात लगभग 11 बजे आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया। वहां से चकचई में स्थापित दुर्गा प्रतिमा देखने एक बाइक से ...