सिद्धार्थ, जुलाई 9 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संचालित ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत पात्र शिक्षित बेरोजगार युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थानों में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कंप्यूटर प्रशिक्षण की आवेदन तिथि 20 जुलाई हुई योजना की पात्रता जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ ऐसे अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो तथा उसकी आयु 35 वर्ष से अधिक न हो। ओ लेवल प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडि...