सिद्धार्थ, जुलाई 9 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज नगर पंचायत क्षेत्र में कोई भी ऐसा स्थान नहीं है जहां पर वाहनों को खड़ा किया जा सके। वाहनों के पार्किंग के लिए स्थान न होने से लोग मनचाही जगह पर बेतरतीब वाहन खड़ी कर देते हैं। सड़क पर खड़े होते बेतरतीब वाहन जाम का कारण व लोगों की परेशानी का सबब बनते हैं। अक्सर जाम के झाम से डुमरियागंज कस्बा के लोग जूझते रहते हैं। गौरव सोनी, अहमद वहीद, सोनू यादव आदि ने बताया कि डुमरियागंज नगर पंचायत का गठन होने के बाद तीन बार चेयरमैन का चुनाव हो चुका है। आदर्श नगर पंचायत का दर्जा भी मिल चुका है पर नगर क्षेत्र में किसी भी स्थान पर अब तक पार्किंग स्थल नहीं बनाया गया है। सड़कों पर वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हो रहा है.

वाहनों की बेतहाशा वृद्धि नगर में वाहनों की संख्य...