Siddhart Nagar News: पर्व पर रक्षा सूत्र में बंधा भाई-बहन का अटूट स्नेह
सिद्धार्थ, अगस्त 29 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे जिले में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर चहल-पहल रही। बहनों ने विधि-विधान से भाइयों का तिलक कर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। रक्षाबंधन को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व की पूर्व संध्या से ही बाजारों में राखी, मिठाई, फल और पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर भीड़ रही। शुक्रवार को सुबह से ही बहनों का भाइयों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दूर रहने वाली कई बहनें भी पर्व मनाने के लिए अपने मायके पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.