सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी कस्बे के एक विवाह घर में रविवार को 22 लोगों की टीम ने स्कूली बच्चों को परीक्षा एवं सर्टिफिकेट के नाम पर गुमराह व धोखाधड़ी करके एक निजी कंपनी का इंस्योरेंस करके लाखों रुपये वसूलने व अभिभावकों के हंगामा करने का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह एक निजी स्कूल के बच्चों के मोबाइल पर परीक्षा में स्थान आने व पुरस्कार सर्टिफिकेट लेने के लिए कस्बे के एक मैरेज हाल में बुलाया। इसके बाद बच्चे अपने अभिभावकों के साथ मैरेज हाल में पहुंच गए। यहां उनको एक बीमा कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए कई प्लान बताए गए। इसके बाद कई अभिभावक विश्वास करके बच्चों के फ्यूचर के लिए लाखों रुपये का बीमा कराया। साथ कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड पर कई अभिभावकों ने लाखों रुपये भेज दिया। ...