सिद्धार्थ, सितम्बर 26 -- Siddhart Nagar News: बांसी। बांसी कस्बा के अशोकनगर निवासी डॉ जितेन्द्र कुमार शुक्ला की पुत्री पम्मी शुक्ला ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसेा चयन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2024 के माध्यम से भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय हैदराबाद में कनिष्ठ अनुवादक अधिकारी के पद पर हुआ है। नियुक्ति पत्र परमाणु खनिज निदेशालय हैदराबाद से जारी किया गया है। उपलब्धि से परिवार सहित पूरे बांसी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: पम्मी शुक्ला का परमाणु ऊर्जा विभाग में चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...