Siddhart Nagar News: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, भैंस गंभीर रूप से झुलसी
सिद्धार्थ, अक्टूबर 20 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना उस्का बाजार क्षेत्र के अशोक नगर महुआ में सोमवार को संचालित पटाखा फैक्ट्री पर अचानक विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि विस्फोट के समय कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पटाखों पर पैर पड़ने से हुआ विस्फोट महुआ निवासी भैंस मालिक बालजीत यादव ने आरोप लगाया कि लाइसेंस धारक द्वारा अपने घर के बाहर खुले में पटाखों को सुखाने के लिए रखा गया था। इस दौरान खेत से चरकर लौट रही एक भैंस का पैर पटाखों पर पड़ गया इससे जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। विस्फोट इतना तेज था कि भैंस के पैर में गंभीर चोटें आई हैं और वह बुरी तरह घायल हो गई।
पुलिस ने मौके पर शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.