सिद्धार्थ, सितम्बर 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जेएम डुमरियागंज उदयन कुमार गौतम ने आबकारी एक्ट के आरोपी को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। आरोपी पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। धारी लाल पुत्र केशव राम निवासी भैंसहिया भानपुर रानी थाना भवानीगंज के खिलाफ 2020 में धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में जेएम डुमरियागंज उदयन कुमार गौतम ने आरोपी को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। शासन की ओर से पैरवी अभियोजक संदीप सिंह ने की। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: आबकारी अधिनियम में दोषी को सजा के साथ जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...