सिद्धार्थ, अगस्त 20 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास में अंजुमन फेदाए अबुल फजलिल अब्बास के बैनर से पारंपरिक शब्बेदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागी अंजुमनों ने पूरी रात नौहा मातम किया। इस दौरान शहीद इमाम हज़रत अब्बास को श्रद्धांजलि दी गई।मंगलवार देर रात आयोजित शब्बेदारी कार्यक्रम की शुरुआत अब्बास अली ने कुरआन व मर्सिया अम्बर मेहंदी व उनके साथियों ने पढ़कर किया। मजलिस को संबोधित करते हुए जमाल हैदर जाकिर ने कहा कि रसूल के नवासे इमाम हुसैन को अपने भाई हजरत अब्बास की बहादुरी व वफादारी को लेकर बहुत नाज़ था। मोहर्रम की आठवीं तारीख़ को अपनी भतीजी जनाबे सकीना के कहने पर साथियों की प्यास बुझाने के लिए फरात नदी पर मश्क लेकर पानी लाने गए थे। उसी दौरान यजीदी फौज ने घेर कर ...