सिद्धार्थ, जुलाई 14 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज बार भवन में सोमवार को आदर्श बार एसोसिएशन की बैठक हुई।‌ इसमें अधिवक्ता विचारी प्रसाद के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर शोक जताया गया। अंत में निर्णय लिया गया कि सभी अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसके बाद प्रस्ताव की सूचना सभी न्यायालयों को देने के साथ ही अधिवक्ताओं ने बैठक में लिए गए निर्णय का पालन किया। इस दौरान अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...