Siddhart Nagar News: नहीं बनी बात, लेखपालों-अधिवक्ताओं में रार बरकरार
सिद्धार्थ, अगस्त 25 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील में गुरुवार शाम अधिवक्ताओं व लेखपालों के मध्य हुए विवाद का अभी तक समाधान नहीं हो सका है। दोनों पक्षों में रार बरकरार है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसील गेट बंद कर दिया, साथ ही आरोपी लेखपालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं लेखपालों का आरोप है कि अधिवक्ताओं का समूह आवासीय परिसर की ओर जाकर नारेबाजी करते हैं, जिससे परिवार के अन्य सदस्यों में भय का माहौल व्याप्त है। प्रदर्शन की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तहसील परिसर में पहुंच गए। हालांकि एसडीएम के समक्ष दोनों पक्षों के जिम्मेदारों के मौजूदगी में वार्ता का दावा किया गया है, लेकिन औपचारिक रूप से कोई सुलहनामा नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.