सिद्धार्थ, अक्टूबर 6 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के बेंवा स्थित एक निजी अस्पताल पर आपरेशन के जरिए हुए प्रसव के बाद 24 घंटे के भीतर नवजात शिशु की मौत को लेकर अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने बेंवा सीएचसी अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनुवाडीह गांव निवासी कल्लू यादव उर्फ रामवृक्ष ने सीएचसी अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मेरी बहन पुनीता यादव गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर बेंवा चौराहे के पास स्थित एक हॉस्पिटल पर इलाज के लिए पहुंचाया गया। अस्पताल संचालक द्वारा डिलीवरी में गंभीर कारण बताते हुए ऑपरेशन की बात कही। डॉक्टर ने दो अक्टूबर शाम को आपरेशन किया। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: शिशु की मौत पर एएनएम सेंटर...