Siddhart Nagar News: नफरत की बुनियाद नहीं, मोहब्बत के जरिए मिलती है तरक्की-संजय सिंह
सिद्धार्थ, अक्टूबर 25 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के भारतभारी चौराहे पर शनिवार को आम आदमी पार्टी द्वारा सत्ता परिवर्तन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल हुए। उन्होंने भाजपा सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी सीएम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों को डरा कर व झूठ बोल कर राजनीति करने का भाजपा पर आरोप लगाया। कहा कि कोई भी देश नफरत की बुनियाद पर तरक्की नहीं कर सकता है, तरक्की का एक ही रास्ता है मोहब्बत।आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम जनमानस को तय करना होगा कि उन्हें बेहतर शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य सुविधा चाहिए या झूठे वादे। झूठे वादे व सांप्रदायिकता की राजनीति करने वाले लोगों को देश व प्रदेश से हटाने के बाद ही जनमानस को सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.