सिद्धार्थ, नवम्बर 17 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अधिक समावेशी बनाने की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, महिला-पुरुष मतदाता अनुपात में सुधार करने और पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों से मतदेय स्थलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि मतदाता सूची में महिला-पुरुष अनुपात को ठीक कराया जाए। एक जनवरी 2027 को आधार मानते हुए 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का फार्म छह भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान क...