सिद्धार्थ, अक्टूबर 25 -- Siddhart Nagar News: बांसी। भारतीय बारी समाज के तत्वावधान में वीर शिरोमणि रूपन बारी जी की जयंती समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, आनंद और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुबेर बारी ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व जिला संरक्षक किशन जी वर्मा द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयराम बारी उपस्थित रहे । साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र बारी के जिला प्रतिनिधि कुलदीप बारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मोहल्ला नेहरूनगर को पुनः उसके पूर्व नाम बारीनगर के रूप में दर्ज कराने और मान्यता दिलाने की पुरजोर मांग उठाई गई। बांसी तहसील के मुख्य मार्ग पर समाज के गौरव वीर शिरोमणि रूपन बारी स्मृति द्वार का निर्माण कराने का सशक्त प्रस्ताव रखा ग...