सिद्धार्थ, अक्टूबर 27 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के श्रीराम जानकी मंदिर में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, एसडीएम रवीश गुप्त और नंदू गौंड़ ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, रामायण रचना और सामाजिक समरसता पर विस्तार से प्रकाश डाला। एसडीएम रवीश गुप्त ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने समाज में एकता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें स्थानीय कलाकारों ने भजन और नृत्य पेश किए। यह भी पढ़ें- Hathras News: रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि को किया नमन महिलाओं ने साम...