सिद्धार्थ, जुलाई 27 -- Siddhart Nagar News: मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के खैराखास गांव में ग्रामसभा की भूमि पर धान की रोपाई को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से चले लाठी-डंडे में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैराखास गांव निवासी कमलेश चौधरी पुत्र सतिराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार सुबह करीब नौ बजे भरभरसाथा गांव के दिलीप कुमार चौधरी समेत सात लोग ग्रामसभा की भूमि पर कब्जे की नीयत से धान की रोपाई करने पहुंचे। विरोध करने पर आरोपितों ने एकराय होकर कमलेश चौधरी, अनिल निषाद और दीनानाथ निषाद के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस कार्यवाही इस मामले में पुलिस ...