सिद्धार्थ, जुलाई 9 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के कोइली घाट के सिवान में दोपहर बाद लगभग करीब तीन बजे बारिश के दौरान आकाशीय विजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के कोइरीडीहा निवासी सुग्रीम मौर्या (55) पुत्र रामफेर मौर्या के रूप में की गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायाब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोइरीडीहा निवासी सुग्रीम मौर्या बेटी सुनीता के ससुराल कोइली घाट गया था। गुरुवार को धान की रोपाई के लिए सिवान में धान की नर्सरी काट रहा था। दोपहर बाद गरज के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरी और सुग्रीम मौर्या चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर घटना ...