सिद्धार्थ, सितम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने दो लोगों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा ने बांसी कस्बे के ईशानगर (नरकटहा) निवासी अरबाज शाह पुत्र मंटू उर्फ मो.इरशाद व खेसरहा थाना क्षेत्र के कुर्थियां निवासी सदावृक्ष उर्फ गुड्डू पुत्र बुधिराम को उप्र गुंडा अभियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत छह माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि दोनों आरोपित छह माह तक जनपद में प्रवेश न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...