सिद्धार्थ, सितम्बर 13 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक व्यक्ति ने धमकी देने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उसने उप महानिरीक्षक बस्ती मंडल से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बसडिलिया गांव निवासी सद्दाम हुसैन ने डीआईजी बस्ती को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि बिना किसी एफआईआर, सम्मन या नोटिस के उसे थाने बुलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से वह परेशान है और उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की आशंका है।सात सितंबर को हुए मामले का हवाला देते हुए बताया कि एक पुलिसकर्मी ने उसे फोन कर थाने आने के लिए दबाव बनाया। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। सीओ बृजेश वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता के विरुद्ध पूर्व में डुमरियागंज थाने में केस दर्ज है। इस सिलसिल...