सिद्धार्थ, अक्टूबर 25 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का 32वां जनपद स्तरीय आयोजन दो नवंबर को राजा रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में होगा। इसमें बाल वैज्ञानिक स्थानीय समस्याओं के समाधान पर आधारित शोध परियोजनाएं प्रस्तुत करेंगे। इस वर्ष का मुख्य विषय 'सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार' निर्धारित किया गया है। जिला एकेडमिक समन्वयक डॉ. हंसराज कुशवाहा और जिला समन्वयक अंशुमान सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर 28 अक्टूबर को परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण होगा। इनमें से 100 उत्कृष्ट टीमों को जनपद स्तर पर अवसर मिलेगा, जबकि 19 सर्वश्रेष्ठ टीमों को राज्य स्तरीय आयोजन के लिए चुना जाएगा। विद्यार्थी जल संरक्षण, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर परियोजनाएं प्रस्तुत करेंगे। बीएसए शैलेष कुमा...