सिद्धार्थ, नवम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। दो दिन पहले घर से लापता वृद्ध का शव शनिवार की शाम चिल्हिया थाना क्षेत्र के डोई नाला में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिल्हिया थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के टोला नौडिहवा निवासी राममिलन (75) पुत्र मुराली दो दिन पहले 19 नवंबर की रात बिना कुछ बताये घर से कहीं चले गए थे। तभी से उनकी तलाश की जा रही थी। शनिवार की शाम डोई नाला में उनका शव मिला। थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने बताया कि दो दिन पहले लापता वृद्ध का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: तीसरे दिन कुंए में मिला लापता बुजुर्ग का शव रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: चार दिन से लापता युवक का शव बां...