सिद्धार्थ, सितम्बर 19 -- Siddhart Nagar News: भनवापुर/सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लेवड़ी गांव में गुरुवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों के ताले तोड़कर चोर जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।लेवड़ी गांव निवासी शिवपूजन पुत्र गंगाराम रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी शांति रहती हैं। शांति ने बताया कि उनके दो मकान हैं। वह एक मकान में सोई थीं, जबकि दूसरे मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था। रात में चोरों ने ताला तोड़कर उसे कहीं फेंक दिया और घर के अंदर घुस गए। बेड के अंदर रखे बॉक्स से दो मक्खी, एक माला, दो पायल, बिछुआ और करीब पांच हजार रुपये ...