Siddhart Nagar News: दुर्गा पूजा समारोह को लेकर हुई बैठक
सिद्धार्थ, अक्टूबर 12 -- Siddhart Nagar News: बयारा। हर वर्ष की भांति भानपुररानी गांव में दुर्गा पूजा समारोह को लेकर तैयारी बैठक हुई। इसमें पंचमी तिथि 15 अक्तूबर को स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमा व अन्य तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए योजना पर चर्चा की गई। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भानपुररानी गांव में पिछले 35 वर्षों से मां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना नवरात्र के पंचमी तिथि को होती है। इस अवसर पर भुवनेश्वर मंदिर परिसर के जलाशय की साफ-सफाई, पूजा पंडाल लगाने, लाइट और रास्ते के अगल बगल केसरिया झंडा लगाने का कार्य कमेटी सदस्यों को किया जाना है। बैठक में आचार्य पंडित पुजारी प्रसाद दुबे, संतोष अग्रहरि, आदेश श्रीवास्तव, अंशित अग्रहरि, सत्यम श्रीवास्तव, मनीष अग्रहरि, पिंटू अग्रहरि, प्रिंस कन्नौजिया, आशीष अग्रहरि आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.