सिद्धार्थ, अक्टूबर 6 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नीचाफा स्थित श्रीदुर्गा मंदिर धर्मशाला में सोमवार को चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने नगर पंचायत के समस्त वार्डों के सुपरवाइजर, विद्युत सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान 11 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व की तैयारियों की समीक्षा कर जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। चेयरमैन ने बैठक के दौरान प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था, नालियों की साफ-सफाई, दुर्गा पंडालों के आसपास चूना डलवाने, पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखने व नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिया। साथ ही संबंधित सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की ...