सिद्धार्थ, जुलाई 5 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हल्लौर स्थित वक्फ शाह आलमगीर सानी इमामबाड़ा में अंजुमन गुलदस्ता मातम के बैनर तले चल रही मजलिस के सातवें दिन शुक्रवार की रात दिल्ली के मौलाना सैयद इब्ने हसन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म तलवार के बल पर नहीं बल्कि अपने किरदार से दुनिया वालों के बीच फैला है।मजलिस की शुरुआत मर्सिया शाहिद आलम व साथियों ने पढ़कर किया। मौलाना सैयद इब्ने हसन ने कहा कि अल्लाह सारे आलमीन (संसार) का रब है। उसने हमारे प्यारे नबी हज़रत मुहम्मद मुस्तफा के सदके में इस कायनात को पैदा किया। रसूल को रहमतुल आलेमीन (मनुष्यों के लिए दया का रूप) बनाकर भेजा। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: इमाम हुसैन का संघर्ष दुनिया के लिए सच्ची मानवता का संदेश रसूले करीम ने 40 साल खामोश रहकर ...